Terrorist Arrested: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नदीम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद नदीम को जैश-ए-मोहम्मद ने नूपुर शर्मा की हत्या का काम सौंपा था। पुलिस और जांच एजेंसियों ने नदीम से पूछताछ की है, जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। नदीम जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के सीधे संपर्क में था।
पुलिस और जांच एजेंसियों ने बरामद की चैट
प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने अपने बयान में कहा कि आरोपी मोहम्मद नदीन यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव का रहने वाला है। वहीं यूपी एटीएस के अनुसार, नदीम पाकिस्तान में आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के साथ व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक मैसेंजर जैसे माध्यम से संपर्क में था। एडीजी ने दावा किया है कि पुलिस और जांच एजेंसियों ने नदीम के फोन से चैट और वॉयस मैसेज बरामद किए हैं, जो उसने पाकिस्तान और अफगानिस्तान आतंकी संगठनों को भेजे थे।
चाकू से एकाकी हमले की प्रशिक्षण लिया
एडीजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नदीम ने स्वीकार किया है कि वह 2018 से जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हकीमुल्लाह से ऑनलाइन संपर्क में आया था। तभी से उसके सीधे संपर्क में था और संगठन ने उसे स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान और सीरिया बुलाया था। इतना ही नहीं हकीमुल्लाह ने नदीम को एक अन्य सदस्य सैफुल्ला से मिलवाया। उन्होंने भारत से वर्चुअल आईडी बनाई और उन्हें पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के संचालकों को भेज दिया। सैफुल्ला ने उसे आईईडी बनाने के लिए एक मैनुअल दिया। उसे चाकू से एकाकी हमले के लिए भी प्रशिक्षित किया था।
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
25 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 hr agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
2 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
3 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
6 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines