temple priest kidnapping in lucknow: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश भर के अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है। बावजूद, इसके कई स्थानों पर अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इन्हीं अपराधियों के बुलंद हौसले से जुड़ा एक वीडियो राजधानी लखनऊ से सामने आया, जहां कुछ दबंगों की ओर से एक मंदिर के पुजारी को अगवा करने का प्रयास किया गया। मंदिर के भीतर से पुजारी को अपहरण करने का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोग लखनऊ पुलिस की कार्यशैली और दबंगों के बुलंद हौसले पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। हालांकि, मामला वायरल होते ही स्थानीय पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ मामले को छानबीन में जुट गई है।
पुजारी पर किया हमला, फिर किडनैपिंग का किया प्रयास
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मामला लखनऊ के विकासनगर स्थित सेक्टर नौ में बने महादेव हनुमान मंदिर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार दोपहर मंदिर पहुंचे कुछ अज्ञात लोगों ने पुजारी रामसेनही दास को परिसर से अगवा करने की कोशिश की। इस घटना के दौरान दबंगों ने मंदिर के पुजारी पर हमला बोला और फिर सभी लोग उन्हें उठाकर वहां से बाहर भागे। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग पुजारी को मंदिर के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठा ले जाना चाहते थे लेकिन घटना के दौरान वहां पर भीड़ जुटते ही सभी ओरोपी पुजारी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला, जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर में रामसनेही दास काफी लंबे समय से पुजारी हैं। और साथ ही वे मंदिर की देखरेख भी करते हैं। शुक्रवार को वे रोजाना की तरह मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच करीब एक दर्जन लोग आए, जिनमें दो महिलायें भी शामिल थीं। ये लोग पुजारी से हाथापाई करने के बाद उन्हें उठाकर तेजी से बाहर भागे। इसके साथ ही लोगों ने बताया कि हमलावरों से मंदिर परिसर की जमीन को लेकर काफी समय पहले से विवाद चल रहा है। वहीं, पीड़ित पुजारी के परिवार का कहना है कि मामले में विकास नगर थाने पर सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद ये घटना घटित हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, वायरल हो रहे इस की News 24 पुष्टि नहीं करता है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर पुलिस टीम भी एक्टिव मोड पर आ गई है, स्थानीय विकास नगर पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
SIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
37 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines