नई दिल्ली: जदयू के साथ महागठबंधन पर पहली बार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुलकर बोले हैं। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार के जदयू के महागठबंधन एक स्वभाविक गठबंधन है और ये किसी तरह का सौदा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह असली महागठबंधन है। उन्होंने अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि बिहार में एक महीने के अंदर बंपर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, ऐसा पहले किसी भी राज्य में नहीं हुआ होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के तौर पर भाजपा ही केवल बचेगी।
तेजस्वी बोले- विश्वास मत के तुरंत बाद दी जाएंगी नौकरियां
राज्य के युवाओं को रोजगार देने के अपने वादों को पूरा करने की समय सीमा के बारे में बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह विधानसभा में विश्वास मत के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम बीजेपी जैसी राजनीति नहीं करते हैं कि नेताओं को धमकाकर खरीद लेंगे। हम नौकरियां देंगे, विश्वास मत खत्म होने दीजिए। हम इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर हैं। एक महीने के भीतर आप देखेंगे कि बिहार जल्द ही सरकारी नौकरी देने वाला सबसे बड़ा राज्य होगा।
बुधवार को तेजस्वी ने दिया था ये बयान
इस बीच, बुधवार को नीतीश कुमार के बाद डिप्टी के रूप में शपथ लेने वाले तेजस्वी ने आश्वासन दिया कि नई सरकार प्राथमिकता के आधार पर बेरोजगारी और गरीबी को दूर करेगी। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों का दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा था कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें एक रास्ता दिखाया है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे।
संबंधित खबरें
गूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
43 mins agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
1 hr agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines