हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'बिहार BJP बेशर्म, केवल नकल कर सकती है...', वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर तेजस्वी का बड़ा तंज

Tejashwi Yadav big Attack on Bihar BJP: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन हो गया। पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। वहीं यात्रा के आखिरी दिन आरा में BJP कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
तेजस्वी यादव के खिलाफ 3 राज्यों में पुलिस केस दर्ज हो चुका है।

Tejashwi Yadav big Attack on Bihar BJP: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा पूरी करके पटना लौट आए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा को अपार जन समर्थन मिला और उम्मीद से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। उनका कहना था कि यात्रा का सीधा संदेश पूरे देश तक पहुंच गया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके लोग डर गए हैं और इसलिए उल्टा-पुल्टा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नकल कर सकती है, लेकिन किसी के विजन को लागू नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें: ‘हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही…’, RJD का नया चुनावी गाना लॉन्च

भाजपा को बेशर्म करार दिया

प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह भी बताया कि उनका विजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और इसकी पूरी शुरुआत सरकार बनने के बाद ही होगी। नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और भाजपा को बेशर्म करार दिया। उनका कहना था कि ये लोग केवल नकल कर सकते हैं, लेकिन देश और जनता के लिए ठोस विजन नहीं ला सकते। तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी उस समय आई है जब वोट अधिकार यात्रा ने बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उनका संदेश साफ है कि जनता के समर्थन से ही उनके विजन को साकार किया जाएगा और विरोधी सिर्फ नकल और विरोध तक ही सीमित रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार को ब्लैकमेल करने के लिए…’, नए विधेयक को लेकर तेजस्वी यादव का हमला

आरा में वोटर अधिकार यात्रा का विरोध

वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन भोजपुर के आरा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यात्रा जैसे ही आरा पहुंची, वहां पहले से मौजूद BJP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे लहराने लगे। प्रदर्शनकारियों ने यात्रा के सामने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर हंगामा देखने को मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ’20 साल तक क्या मूंगफली छील रहे थे…’ सीएम नीतीश के आशा-ममता वर्कर्स के ऐलान पर तेजस्वी ने साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola