सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है. कानपुर से सामने आए एक मामले में कुछ किशोरों ने रील बनाने के लिए एक मासूम बच्चे के अपहरण का नाटक रच डाला. इस घटना से बच्चे का परिवार बुरी तरह डर गया और इलाके में हड़कंप मच गया. ये मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, करीब 10 साल का एक बच्चा शाम के समय घर के पास सामान लेने गया था. इसी दौरान दो किशोर उसे बातों में उलझाकर अपने साथ ले गए. कुछ देर बाद बच्चे के मोबाइल से उसकी मां को फोन किया गया. फोन करने वाले ने कहा कि बच्चे को किडनैप कर लिया गया है और उसे छोड़ने के बदले दो लाख रुपये फिरौती मांगी.
ये भी पढ़ें: ‘शिवम मिश्रा नहीं चला रहे थे कार…’, कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड में नया मोड़, घायल ने बदला बयान; समझौते की दी अर्जी
फोन कॉल से घबरा गया परिवार
फोन कॉल सुनते ही बच्चे की मां और परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए. परिजनों ने पहले आसपास बच्चे की तलाश की, लेकिन जब वो नहीं मिला तो घबराए हुए सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. इसी बीच परिवार को एक और फोन आया, जिसमें कहा गया कि बच्चा सुरक्षित है और जल्द घर लौट आएगा. कुछ समय बाद बच्चा खुद घर पहुंच गया. पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई. पता चला कि ये कोई असली अपहरण नहीं था, बल्कि रील बनाने के लिए रचा गया एक खतरनाक मजाक था.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना चाहते थे. पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. बच्चे की मां ने बताया कि फिरौती कॉल सुनते ही उनकी हालत खराब हो गई थी. उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों के लिए उन्हें लगा कि उनका सब कुछ खत्म हो गया है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वो बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि ऐसे मजाक कानूनन अपराध होते हैं.
ये भी पढ़ें: कानपुर की ‘ठाकुर गर्ल’ के मामले में सामने आया दूसरा पक्ष, ऋतु त्रिपाठी ने कहा – ‘मै ब्राह्मण हूं, मुझे गर्व है’
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines