Dhar: भारत पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 क्रिकेट मैच के मुकाबले में शनिवार दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम ने देश को दीपावली का तोहफा दे दिया । हीरो रहे विराट कोहली ने मेलबर्न में अपनी धमाकेदार पारी से 82 रन की दमदार पारी खेली। इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। जीत के बाद मध्यप्रदेश में भी जश्न का माहौल है। इस शानदार जीत के बाद क्रिकेटर्स, राजनेता, और फैंस ने भारतीय टीम को बधाई दी।
विराट की तूफानी पारी से धार में जश्न का माहौल
टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद जश्न का एक ऐसा ही माहौल धार में देखने को मिला। सभी लोग महात्मा गांधी मार्ग पर बीच रास्ते पर खड़े रहकर टीवी पर चिपके नजर आए। मैच देख रहे लोग हर बॉल पर तालियां बजा रहे थे। खिलाड़ी के आउट होने पर सभी धार के लोग हाथ जोड़कर खड़े थे। पल-पल बदलते माहौल में लोगों के पसीने छूट रहे थे और जैसे ही आखिरी बॉल पर अश्विन ने चौका मारा वहां खड़े सभी लोग खुशी के मारे झूम उठे और नारे लगाकर पटाखे फोड़कर जश्न मनाने लगे।
बाजारों में खरीदी के बजाए टीवी पर चिपके मिले लोग
दीपावली पर शनिवार शाम मुख्य बाजार में लोग दीये, फूल और अन्य सजावटों का सामान खरीदने निकले थे। महिलाएं भी बाजार में खरीदारी करने निकली थी लेकिन जब टीवी स्क्रीन पर लास्ट ओवर का गेम चल रहा था उस दौरान सभी लोग वाहन के पहिए थामकर कर खड़े हो गए और अपनी पलकों को बिना झपकाए टीवी की और देखते रहे ,वहीं भारतीय टीम ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और दीपावली का तोहफा भारतीय दर्शकों को दे दिया । खरीदारी करने आई महिलाएं भी जोश से जीत के जश्न को मनाती दिखाई दी।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
30 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
34 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
49 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines