हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में बारिश से तांडव, बरगी डैम के खोले 13 गेट, नरसिंहपुर, होशंगाबाद में अलर्ट जारी

विज्ञापन
बारिश

जबलपुर। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज बारिश जारी है। ऐसे में कई जिलों में बाढ़ ने तांडव मचा रखा है। प्रदेश के कई इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। जिला मुख्यालयों के गांवों का संपर्क टूट गया है। कई जिलों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना के तहत जबलपुर में बने बरगी बांध के 13 गेट खोले गए। डैम के गेट जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए खोले गए है।

बताया जा रहा है कि 13 गेट को 1.60 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया और इनसे 3 हजार घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जाएगा। कार्यपालन यंत्री अजय सूरे के अनुसार आज तक बरगी बांध का लेवल 421 मीटर हो गया है। जबकि जल स्तर को 421 मीटर तक ही रखा जाना है। सुबह 7 बजे की स्थिति में बांध में 3700 घन मीटर प्रति सेकंड जल की आवक हो रही है।

आसपास के जिलों में अलर्ट जारी

बरगी डैम खोलने के पहले ही सिवनी, नरसिंहपुर होशंगाबाद , मंडला जैसे जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले सभी गांव को अलर्ट कर पर रखा है, वहीं प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को वहां से चले जाने की हिदायत भी दी है। बरगी के कैचमेंट एरिया में हो रही है जोरदार बारिश।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola