Tailor Son Raped Minor Girl In Mayur Vihar Delhi: दिल्ली में फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद के खोड़ा से पकड़ लिया है। मामला बुधवार का है। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी। फिलहाल बच्ची का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह है मामला
पीड़िता के पिता से मिली जानकारी के अनुसार उन्हीं के गांव के रहने वाले शख्स ने मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान 19 साल के इबरान के रूप में हुई है। जिसे गाजियाबाद के खोड़ा से पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दर्जी का काम करता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी बच्ची 27 सितंबर को स्कूल से घर आई थी। इस दौरान मां के फोन पर टेलर के बेटे का फोन आया। उसने बताया कि कपड़े सिल गए है उन्हें आकर ले जाएं।
दूसरे कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म
इस पर मां ने बच्ची को छोटी बहन के साथ टेलर से कपड़े लेकर आने को कहा। जब छोटी बहन तैयार नहीं हुई तो बच्ची अकेले ही घर से निकल पड़ी। जब बच्ची टेलर के घर पहुंची तो एक कमरे में आरोपी और उसका पिता बैठा हुआ था। बच्ची को देखकर आरोपी ने कहा कि कपड़े दूसरे कमरे में है। इसके बाद वह उसे दूसरे कमरे ले गया और वहां उससे रेप किया।
फोन पर दिखाया था अश्लील वीडियो
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और मां को रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी उसे फोन पर अश्लील वीडियो दिखाई थी। मगर डर की वजह से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई।
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
6 mins agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
49 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 hr agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
3 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines