ICC Men’s T20 World Cup Traffic Advisory: ICC मेंस T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हर कोई इस कोशिश में है कि उन्हें किसी तरह स्टेडियम में जाकर मैच देखने को मिल जाए. लोगों के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच दिल्ली में होने वाले मैच को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस का कहना है कि मैच के दिन स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ रहने की संभावना है. इसी वजह से ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ‘गन कल्चर’ पर कड़ा प्रहार! सोशल मीडिया पर लहराया हथियार तो खैर नहीं
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप के 6 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे. जो 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च को हैं. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दिन स्टेडियम के आसपास की कई प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा, इनमें बहादुरशाह जफर मार्ग (आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक), असफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक) और राजघाट से जेएलएन मार्ग तक की सड़कें शामिल हैं. कुछ रास्तों पर वाहनों की एंट्री सीमित रहेगी, जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह डायवर्ट किया जाएगा. इन इलाकों में सिर्फ पास धारक वाहन, आपातकालीन सेवाएं और जरूरी सेवाओं को ही आने-जाने की इजाजत होगी.
‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें’
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वो मैच के दिन स्टेडियम के आसपास जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. अगर जरूरी ना हो तो निजी वाहन से निकलने के बजाय मेट्रो, बस और बाकी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी. एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि मैच शुरू होने से पहले और मैच खत्म होने के बाद ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहेगा. ऐसे में लोगों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है. सड़क किनारे गलत जगह वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज–DND के बीच बन सकता है नया पुल; बढ़ते ट्रैफिक से मिलेगी निजात
जनता से सहयोग की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए ये व्यवस्था की गई है. पुलिस के जवान अलग-अलग चौराहों और सड़कों पर तैनात रहेंगे ताकि ट्रैफिक को सही तरीके से संभाला जा सके. इसके अलावा, ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी सोशल मीडिया और हेल्पलाइन के जरिए भी दी जाएगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अगर सभी नियमों का पालन करेंगे तो मैच के दिन ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी को परेशानी नहीं होगी.
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
45 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines