Swami Avimukteshwaranand News: शंकराचार्य के पद पर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक गंभीर आरोप को लेकर चर्चा में हैं. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद से जुड़े पॉक्सो मामले में सुनवाई होगी. आज इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका को लेकर अहम सुनवाई होनी है. इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी पक्ष को राहत मिलेगी या गिरफ्तारी होगी इसका निर्णायक फैसला हो जाएगा. बता दें कि, स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद पर नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़ा मामला सामने आया था.
स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप
स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष ब्रह्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई और गंभीर आरोप लगाए. स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद के खिलाफ आरोप है कि, कुछ नाबालिग वेदपाठी छात्रों के साथ यौन शोषण किया गया है इस मामले में स्वामी अविमेक्तेश्वरानंद के साथ ही उनके करीबी शिष्यों पर आरोप लगाया गया है. इस मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.
यह मामला कोर्ट में जाने के बाद कोर्ट के निर्देश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई. इस एफआईआर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बताया गया है. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि, ऐसी एक-दो घटना नहीं है. यह संगठित और व्यवस्थित तरीके से लंबे समय से हो रहा है. अलग-अलग स्थलों पर धार्मिक आयोजन के दौरान ऐसी गतिविधियां होती हैं.
ये भी पढ़ें – जापान की मैग्लेव ट्रेन में सवार CM योगी, 500 किमी/घंटे की स्पीड ने किया हैरान
अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया साजिश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे साजिश बताया है. इसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों ने पूरी तरह निराधार और साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि, इस मामले में जिन बच्चों की बात हो रही है वह उनके छात्र ही नहीं हैं. यह पूरा मामला बदनाम करने के लिए गढ़ा है. उनका कहना है इस मामले में न्यायपालिक की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.
अग्रिम जमानत पर होगी सुनवाई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े पॉक्सो मामले में उनके वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की. इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर इस याचिका पर आज सुनवाई होनी है. इसके बाद फैसला होगा कि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत मिलेगी या उनकी गिरफ्तारी होगी. बता दें कि, इस मामले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं. उनके समर्थक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को निर्दोष बताते हुए कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
बारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
45 mins agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
2 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
3 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
4 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
6 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
8 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
8 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines