हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद, हर चप्पे की बैकअप पार्टी कर रही तलाश

विज्ञापन

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को लाल आतंक का खूनी खेल देखने को मिला। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ 222 बटालियन का जवान शहीद हो गया है। सुकमा के डब्बाकोंटा इलाके में मुठभेड़ में CRPF कोबरा 222वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक मोहम्मद हकीम सुलेमान ने जान गंवाई है। बैकअप पार्टी चप्पे-चप्पे पर सर्चिंग कैंपेनिंग कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नवीन कैम्प डब्बाकोंटा एवं पेंटापाड़ जंगल के मध्य Operation duty में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई।

केरल के रहने वाले थे शहीद सुलेमान

सुरक्षा बल द्वारा तत्काल जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी का 01 प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, केरल राज्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान वह शहीद हो गए। आसपास के क्षेत्र में रि-इंफोर्समेंट के लिए भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें