आसनसोल से अमर देव पासवान की रिपोर्टः देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आज जन्मदिन है। देशभर में नेताजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। बता दें कि भारत सरकार नेताजी का जन्मदिन पराक्रम दिवस के तौर पर मना रही है। इस बीच उनके जन्मदिन आसनसोल के 16 वर्षीय अपूर्व दत्ता ने नेताजी की 18 फीट की शानदार पेंटिंग बनाई, जो अब चर्चा का विषय बन चुकी है।
महज पांच दिन में बना दी पेंटिंग
अपूर्व ने इंटरनेट पर नेताजी की जानकारी जुटाकर महज पांच दिनों में यह पेंटिंग बना दी। इस पेंटिंग की चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। अपूर्व 10वीं का छात्र है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पेंटिंग की खुब चर्चा कर रहे हैं। बचपन से ही जुनूनी रहे अपूर्व ने नेताजी का देश के प्रति योगदान को देखते हुए यह पेंटिंग बनाने का निश्चय किया। अपूर्व ने बताया कि नेताजी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। इसलिए उसने भी यह पेंटिग बनाई है ताकि युवा पीढ़ी नेताजी के बारे में जान सके।
युवा कर रहे कीमती समय बर्बाद
अपूर्व ने बताया कि युवा सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। उसने बताया कि युवाओं को नेताजी की विचारधारा को समझना चाहिए। उनकों नेताजी की राह पर चलकर अखंड भारत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
जानिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अनेक महापुरुषों ने अपना योगदान दिया था जिनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम पहली पंक्ति में है। हमें अंग्रजी हुकूमत से आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन करीब 4 साल पहले ही सुभाष चंद्र बोस ने हिन्दुस्तान की पहली सरकार का गठन कर दिया था। इस लिहाज से 21 अक्टूबर 1943 का दिन हर भारतीय के लिए बेहद ही खास और ऐतिहासिक है। उन्होंने आजादी से पहले ही सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की।
नेताजी ने इस सरकार के जरिए अंग्रेजों को साफ कर दिया कि अब भारत में उनकी सरकार का कोई अस्तित्व नहीं है और भारतवासी अपनी सरकार चलाने में पूरी तरह से सक्षम हैं। आजाद हिंद सरकार के बनने से आजादी की लड़ाई में एक नए जोश का संचार हुआ। करीब 8 दशक पहले 21 अक्टूबर 1943 को देश से बाहर अविभाजित भारत की पहली सरकार बनी थी। उस सरकार का नाम था आजाद हिंद सरकार।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
42 mins agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
45 mins agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
11 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
13 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
14 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
16 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines