Street Vendor Psycho Killer In Moradabad: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक खीरे बेचने वाले साइको किलर की कहानी सामने आई है। वो दिन में रेहड़ी लगाकर लोगों को खीरे बेचता था और शाम को रेहड़ी पर काम आने वाले चाकू से लोगों की गर्दन काट देता था। जानकारी के अनुसार इस साइको किलर का नाम दानिश है। दानिश खीरे की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर बसर करता था लेकिन कुछ दिन पहले उसने कत्ल करके पैसे लूटने का प्लान बना लिया। दानिश के इस काम में उसके 2 और साथी भी थे।
ई रिक्शा चालकों को बनाता था निशाना
दानिश ने अपने इस खतरनाक काम में रिक्शा चालकों को निशाना बनाया। कुछ दिनों पहले पुलिस को मुरादाबाद के दो अलग-अलग 2 ई रिक्शा चालकों की लाश मिली थी। हत्या करने के बाद लाशों को जंगल में फेंक दिया जाता था। दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके अलावा पुलिस को 7 सितंबर को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद के मुंडा थाना इलाके के जंगल में बने कुएं से एक शख्स के चीखने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस के सामने आया हैरान कर देने वाला सच।
ऐसे हुआ खुलासा
घायल युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे दानिश नामक खीरे बेचने वाले साइको किलर ने निशाना बनाया था। उसने बताया कि दानिश दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खीरे का ठेला लगाता है। दानिश ने खेत से खीरा लाने के लिए उसे कहा था। खीरा लेकर वे खेत से निकले तो दानिश उसे मुंडा थाना क्षेत्र के जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दो साथियों को बुला लिया। फिर खीरा काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। दानिश को लगा कि वो मर गया इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दानिश ने बताया कि पैसा कमाने के लिए वो ई-रिक्शा चालकों को अपना शिकार बनाता था। वो रिक्शा लूटकर उसकी बैटरी बेच देता था। उसने पहली दो हत्याएं करना भी कबूल किया।
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
51 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
15 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
16 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines