कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित ईशापुर राइफल (Raifile) फैक्ट्री ने एक नई अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल (Assault Raifile) का निर्माण किया है। इस राइफल को त्रिची आयुध फैक्ट्री ने डिजाइन किया है। इस राइफल का वजन 3.5 किलोग्राम है। मैगजीन भरने पर इस राइफल का वजन लगभग 4 किलो हो जाता है। इस राइफल के कुल तीन मोड है सिंगल मोड, ऑटो मोड और स्वचालित मोड।
इंसास राइफल से है बेहतर
यह राइफल ऑटो और मेनुअल लिवर दोनों में उपलब्ध है, स्वचालित मोड में यह राइफल प्रति मिनट मे 600 राउंड गोलियां फायर कर सकती है। वहीं इसकी एक मैगजीन मे 30 कारतूस होंगे। इस राइफल की लम्बाई 890 सेमी. है, यह अत्याधुनिक राइफल 300 से 800 मीटर के दायरे मे दुश्मन को ढेर कर सकती है। अन्य राइफल की तुलना मे इस राइफल की कार्टिज एगजिट ट्यूब छोटी है। ट्रिगर दबाने पर इसकी कार्टिज 530 मीटर प्रति सेकेण्ड के रफ़्तार से फायर करने मे सक्षम है। वहीं इंसास राइफल का कार्टिज 5.56 मिमी है।
BSF ने मांगी 12 हजार राइफल
इसके साथ ही यह राइफल एक मिनट मे 600 से 650 राउंड गोलियां फायर करने की क्षमता रखती है। यह राइफल अन्य राइफलों की तुलना में कई ज्यादा हल्की और सटीक मानी जा रही हैं। इस राइफल का परीक्षण लेने के बाद देखा गया की यह राइफल अन्य की तुलना मे अधिक प्रभावी है। वहीं त्रिची असॉल्ट राइफल की कीमत महज 76 हजार रुपए है। BSF ने करीब 12 हजार राइफलों की मांग की हैं। जबकि CISF ने 10 हजार राइफल की मांग की हैं। जिसमे से सीआईएसएफ को 6 हजार राइफल की डिलीवरी कर दी गई हैं।
CISF के आईजी सुधीर कुमार ने बताया कि यह राइफल अन्य राइफलों की तुलना में बेहतर है। BSF के लिये इस राइफल का निर्माण त्रिची आयुध फैक्ट्री में किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
8 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
18 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
53 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines