खाकी पर दागः दरोगा ने ही कर दी महिला सिपाही से छेड़छाड़, अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक दरोगा ने ही महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सिपाही को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि दरोगा को जेल भेजा जाएगा।
जनता में अपराध को कम करने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी जाती है, लेकिन पुलिस ही जब अपराध करने लगे तो कौन जवाब देगा। पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली एक घटना फिरोजाबाद जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद में एक महिला सिपाही अपने कमरे पर थी। तभी एटा जिले के अलीगंज में तैनात दरोगा इरफान अहमद उसके कमरे पर पहुंचा। महिला सिपाही अकेली थी। उसका कहना है कि अकेली होने के कारण उसने कमरे के बाद कुर्सी रख दी।
दरोगा कुर्सी पर बैठ गया। महिला सिपाही ने चाय-पानी दिया। दोनों में बातचीत होती रही। इसी बीच महिला सिपाही ने कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना है। आरोप है कि जब दरोगा जाने लगा तो उसने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने दरोगा का विरोध किया तो उसने गाली गलौज कर दी। महिला सिपाही के साथ धक्का-मुक्की करके वहां से भाग गया। महिला सिपाही का कहना है कि उसने तत्काल मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। थाना प्रभारी रसूलपुर को भी मामले की जानकारी दी।
वहीं फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला सिपाही को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है। महिला सिपाही के बयान दर्ज किए जाएंहगे। जानकारी के मुकदमा आरोपी दरोगा कुछ माह पहले रसूलपुर थाने में ही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती एटा के अलीगंज में है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: