उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की मौत हो गई. ये हादसा बाबूगंज बाजार के पास उस समय हुआ, जब एक पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट लाइट पोल लगाया जा रहा था. अचानक भारी पोल गिरकर लाल बहादुर यादव की कार पर आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा चिलबिला–अमेठी मार्ग पर हुआ. लाल बहादुर यादव अपनी कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के बाहर लगभग 60–65 फीट ऊंचा और करीब 40 क्विंटल भारी हाईमास्ट पोल क्रेन से खड़ा किया जा रहा था. अचानक क्रेन का बेल्ट टूट गया और पोल सीधा उनकी कार पर गिर पड़ा.
ये भी पढ़ें: नोएडा में हॉर्न बजाने पर भड़क उठे दबंग, युवक-युवतियों पर हॉकी-डंडों से किया हमला
किसकी लापरवाही से हुआ हादसा?
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह तबाह हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की और कार का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पोल लगाने के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे. सड़क पर आवाजाही बंद नहीं की गई थी, जिससे ये हादसा हुआ.
सपा नेता के परिजनों ने लगाया आरोप
हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मृतक के परिजनों और समर्थकों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया होता तो ये हादसा टल सकता था. लाल बहादुर यादव समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता थे और स्थानीय राजनीति में अच्छी पकड़ रखते थे. उनके निधन से पार्टी और इलाके में शोक का माहौल है. कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल
संबंधित खबरें
ED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
34 mins agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines