नई दिल्ली: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस का कहना है कि सोनाली को जबरदस्ती कुछ पदार्थ (substance) पिलाया गया था। बता दें कि सोनाली के परिवार की ओर से उनकी हत्या का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने हत्या और अन्य संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में फोगाट के पीए सुधीर और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत किया अरेस्ट
गोवा के आईजीपी ओमवीर सिंह ने बताया कि विक्टिम के भाई के बयान के आधार पर गुरुवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। जहां-जहां सोनाली फोगाट और आरोपी गए, वहां का मुआयना किया गया। ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि CCTV फुटेज में पता चला कि कथित आरोपी सधीर सांगवान और उसका साथी सुखविंदर सिंह मृतका के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे हैं और एक वीडियो से पता चला है कि एक कथित आरोपी पीड़िता को कुछ जबरन पिला रहा है।
ओमवीर सिंह ने कहा कि जब इन सबूतों को जब सुखविंदर और सुधीर के सामने रखा गया तब उन्होंने माना कि उन्होंने जानबूझकर पीड़िता को अप्रिय रसायन मिलाकर पिलाया गया। इसके पीने के बाद पीड़िता अपने होश में नहीं रही। हमने दोनों आरोपियों को IPC की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ़्तार किया है।
ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रारंभिक जांच में सिद्ध हो गए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। एफएसएल के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को एक टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा ताकि आगे सबूत मिल सकें।
सोनाली के शरीर पर मिले थे चोट के निशान
गोवा पुलिस ने गुरुवार को सभी अटकलों पर लगाम लगाते हुए आखिरकार हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। उधर, बुधवार को सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा की यह पूर्व नियोजित हत्या थी। हमें उसके निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है। मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।
शिकायत में कहा गया है कि हम यहां गोवा में किए जा रहे पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पोस्टमार्टम दिल्ली के एम्स में करवाया जाए। बता दें कि मंगलवार को सुबह 9 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल से सूचना मिली कि सोनाली फोगट को वहां मृत लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। मंगलवार की सुबह, वह असहज महसूस करने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही
फोगटा 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही थीं। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘अम्मा’ में कुख्यात हाजी मस्तान के बाद नवाब शाह के साथ एक डॉन की पत्नी की भूमिका निभाई; वह एक भोजपुरी फिल्म में रवि किशन के साथ दिखाई दीं, जो अब गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं; और हरियाणा के 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गईं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
8 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
10 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
11 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
12 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
12 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines