West Bengal News : मिड-डे मील की थाली में परोस दिया सांप , खाकर इतने बच्चे हुए बीमार
Edited By Rakesh Choudhary

Snake in Mid Day Meal
Edited By Rakesh Choudhary

Snake in Mid Day Meal
अमरदेव पासवान, बीरभूम: बीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना इलाके मे स्थित मंडलपुर प्राइमरी स्कुल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूली छात्र और छात्राओं के मिड-डे मील में सांप बच्चों को परोस दिया गया, विषाक्त भोजन खाकर स्कुल के 16 बच्चे बीमार हो गए, जिनका इलाज बीरभूम जिले के महकमा अस्पताल में चल रहा है।
आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कुछ दिनों पहले ही राज्य के तमाम प्राइमरी स्कूलों मे दाल, भात, सोयाबीन और आलू की सब्जी व अंडा के साथ चिकन और फल परोसने की घोषणा की थी। जो जनवरी से अप्रैल तक स्कूली बच्चों की थालियों मे परोसा जाना था, जिसक स्कूली बच्चों को काफी बेसब्री से इंतजार भी था पर उससे पहले ही थालियों मे स्कुल द्वारा विषाक्त भोजन परोस दिया गया, जिसको खाकर स्कुल के 16 बच्चे बीमार हो गए।
वहीं स्कुल मे इस घटना को लेकर स्कूल पहुंचे अभिभावक स्कुल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है की बिना बिना साफ-सफाई किये भोजन पका दिया जाता है। मजबूरन बच्चों को वह भोजन खाना पड़ता है, ऐसे मे उनकी थालियों मे भोजन के नाम पर मौत बाँटना सही नही है। अभिभावकों ने घटना को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन से जाँच के साथ कारवाई की मांग की। जिला प्रशासन ने जाँच का आदेश दिया है, वहीं भोजन बनाने वाले बर्तन मे जाँच टीम को सांप भी बरामद हुआ है।
मयूरेश्वर के बीडीओ दीपांजन जाना ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि जिले के डीआई मौके पर पहुंच रहे हैं, हमने मौके पर जाकर देखा है कि मिड-डे मील में गड़बड़ी है, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कह सकता, मुझे पता चला है कि अब बच्चों की हालत स्थिर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: