पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबेजान देश में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सचिन बिश्नोई को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से सचिन बिश्नोई फरार था।
हत्याकांड में मुख्य संदिग्धों में शामिल सचिन बिश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। उसने अपनी पहचान बदलकर अपना नाम तिलक राज तोतेजा रख लिया था। इसी नाम से उसने फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आएंगी राजस्थान, अजमेर दरगाह पर करेंगी जियारत
29 मई को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई थी। कनाडा स्थित गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो कथित तौर पर हत्या में भी शामिल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
25 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines