सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, फरार शूटर दीपक उर्फ मुंडी समेत तीन गिरफ्तार
Edited By Om Pratap

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
Edited By Om Pratap

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मर्डर केस में फरार शूटर दीपक उर्फ मुंडी और उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीनों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ये जानकारी दी।
In a major breakthrough, Punjab Police, in a joint operation with central agencies & Delhi Police, arrested Deepak alias Mundi, absconding shooter of Sidhu Moose Wala, with 2 associates – Kapil Pandit & Rajinder: Gaurav Yadav, DGP Punjab Police pic.twitter.com/Cx6ftLmLu7
— ANI (@ANI) September 10, 2022
डीजीपी ने बताया कि दीपक, कपिल पंडित और राजिंदर को आज एजीटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया। दीपक बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था, जबकि कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियार और ठिकाने समेत रसद सहायता प्रदान की थी।
बता दें कि दीपक उर्फ मुंडी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में छठा शार्प शूटर है। पुलिस ने दीपक उर्फ मुंडी को गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन मुंडी’ चलाया था। फरार शूटर दीपक की तलाश में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी की मदद से कई जगहों पर छापेमारी की थी। आखिरकार पुलिस को शनिवार को सफलता मिल गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: