Sidhu Moose Wala के पिता को धमकी भरा ईमेल भेजा, लिखा- बिश्नोई और बरार के खिलाफ आवाज उठाना बंद करो

Sidhu Moose Wala father

नई दिल्ली: पंजाब के मनसा में पुलिस ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर के काकेलोव फिटकासी गांव के रहने वाले महिपाल के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के बहादुरगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

मनसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तोरा ने कहा, “शुरुआती जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने एजे बिश्नोई के नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाई थी। यह पता चला है कि उसने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। फिलहाल, आगे की जांच की जा रही है।”

मूसेवाला के पिता ने पुलिस से की थी शिकायत

पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया था। बलकौर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें ‘info@sidhumoosewala.net’ पर एक मेल मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनसे पैसे की मांग की गई थी।

हिंदी में भेजे गए ईमेल में आरोपी ने कहा था, “सुनो मूसेवाला के पिता अगर आप बिश्नोई की सुरक्षा के बारे में मीडिया से बात करेंगे तो हम आपको मार देंगे। उसे (बलकौर) लॉरेंस बिश्नोई को दी गई सुरक्षा पर आवाज उठाने के अलावा लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए।”

29 मई को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है। 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मास्टरमाइंड माना है। पुलिस के अनुसार, गायक की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ