नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता, धक्कामुक्की और मारपीट करने के मामले में फरार कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शाम को नोएडा पुलिस ने उसे मीडिया के सामने पेश किया। साथ ही प्रेम कॉन्फ्रेंस करके मामले में अब तक की पूरी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
आपको बता दें कि गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा था। श्रीकांत की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। वहीं रविवार देर रात सोसायटी में अवैध रूप से घुसने वाले छह लोगों को जेल भेजा गया था। श्रीकांत शर्मा प्रकरण में लापरवाही बरतने पर कई पुलिस वालों पर भी गाज गिरी थी।
क्या है पूरा मामला
कथित नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी परिसर में रहने वाली एक महिला के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। महिला ने श्रीकांत द्वारा सोसायटी में अतिक्रमण करने का विरोध किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया, लेकिन श्रीकांत त्यागी तभी से फरार है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत नोएडा के भंगेल का रहने वाला है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 hr agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 hr agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
10 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
10 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
12 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
12 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
13 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
13 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines