Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक स्कूल के अंदर पढ़ाई के दौरान सात साल का छात्र अंदर ही सो गया। छुट्टी होने के बाद करीब 7 घंटे तक बच्चा क्लास में ही बंद रहा था। मामला चरगवां प्रखंड के परमेश्वर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की है।
बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता उसे ढूंढ़ते हुए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। इस बीच, स्कूल का स्टाफ स्कूल खत्म होने के बाद कोई छात्र छूट तो नहीं गया, इसकी जांच किए बिना घर चला गया।
और पढ़िए – दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी, ऑफिस के अंदर नोकझोक का वीडियो भी वायरल
जांच पड़ताल के दौरान स्कूल पहुंची पुलिस तो मिला बच्चा
बताया जा रहा है कि बच्चे की तलाश करते-करते पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। स्कूल के अंदर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। फिर पुलिस कर्मियों ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को छुड़ाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 साल का बच्चा अपनी क्लासरूम में ही सो गया था। जब स्कूल की छुट्टी हुई तो स्टाफ ने किसी क्लासरूम चेक किए दरवाजे में ताला लगा दिया। इस दौरान छात्र अंदर ही सोता रहा। जब बच्चे की आंख खुली तो उसने रोना शुरू किया जिसकी आवाज सुनकर पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
49 mins agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
53 mins agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
2 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
3 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines