Love Affair reason for suicide in Kota Minister Shanti Dhariwal: नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड की वजह अफेयर को बताया है। धारीवाल ने यह बयान सीएम गहलोत की उपस्थिति में दिया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिस स्टूडेंट से सुसाइड किया उसके पास से अफेयर का लेटर मिला है। वहीं मंत्री के बयान पर लड़की के पिता ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मंत्री के पास अफेयर को लेकर कोई सबूत हैं तो हमें लाकर दिखाएं।
मंत्री धारीवाल ने यह बयान सिटी पार्क के लोकार्पण के अवसर पर दिया था। यूडीएच मंत्री ने पार्क की खूबियां बताते हुए कहा कि यहां करीब हर साल ढाई लाख बच्चे पढ़ने आते हैं। आए दिन सुसाइड की खबरें सामने आती है। आज भी एक लड़की ने आत्महत्या की है। इसका कारण था अफेयर था। उसने जो लेटर छोड़ा है वह अफेयर का है। यहां जितनी भी आत्महत्याएं हुई हैं उस पर केस स्टडी की जरूरत है। जब बाहर के राज्याें से छात्र यहां पढ़ने आते हैं तो हीन भावना महसूस करते हैं।
रिलेशनशिप के कारण होता है सुसाइड
मंत्री ने आगे कहा कि मां-बाप के दबाव में उसे यहां रहना पड़ता है। कई मामले ऐसे भी है जिसमें स्टूडेंट यहां आने के 15 दिन बाद ही सुसाइड कर लेते हैं। उन्होंने फिर कहा कि रिलेशनशिप के कारण सुसाइड होता है। इस सब कारणों से यहां एक पार्क बनाया गया है ताकि यहां आने के बाद उनका टेंशन कम हो जाए।
रिचा के पिता बोले- मंत्री के पास अफेयर के सबूत हो तो बताएं
बता दें कि रांची की रहने वाली छात्रा रिचा सिन्हा ने मंगलवार रात अपने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मई में नीट की तैयारी करने यहां आई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की अपने पिता से पिछले 1 महीने से बात नहीं हुई थी। इसको लेकर वह तनाव में भी थी। वहीं इस मामले में रिचा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर मंत्री के पास मेरी बेटी के अफेयर से जुड़े कोई सबूत हैं तो उसे बताएं। मेरी बेटी ऐसी नहीं थी। कोचिंग जाते समय मेरी बेटी से आवारा लड़के छेड़छाड़ करते थे। यह बात रिचा ने अपनी बहन को भी बताई थी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
54 mins agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines