जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पॉश इलाके में किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा था, जहां पुलिस ने दबिश दी, तो उनके होश उड़ गए। पिता, बेटा और बहू मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए बहू पैसे लेती थी। पुलिस ने पिता, बेटा और बहू के साथ 2 युवतियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले हैं।
किराए के मकान में परिवार चला रहा था गोरखधंधा
जानकारी के मुताबिक जबलपुर के संजीवनी नगर थाना स्थित जेसुजा सिटी में किराए का मकान लिया हुआ था जिसमें परिवार के साथ रहने की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। पिता कृष्ण कुमार दुबे, उनके बेटे सुनील दुबे और बहू नरसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्य ही गोरखधंधा में लिप्त मिले हैं।
किराए के ही मकान में सभी लोग मिलकर देह व्यापार चला रहे थे, जहां बुकिंग कर लड़कियां बुलाई जाती थीं। इसके लिए पैसों का ट्रांजेक्शन ऑनलाइन होता था। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर पिता, बेटा-बहू और 2 युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जसूजा सिटी में कृष्ण कुमार दुबे अपने बेटे सुनील दुबे और बहू के साथ किराये के मकान में धंधा कराता है। इसके आधार पर पुलिस ने अपने ही दो आरक्षकों को ग्राहक बनाकर भेजा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि देह व्यापार में लिप्त कृष्ण कुमार दुबे की बहू जिन ग्राहकों के पास पैसे नहीं होते थे, उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा लिया करती थी। इस बात का खुलासा आरोपी कृष्ण कुमार दुबे की बहू के जब्त मोबाइल से भी हुआ है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines