INDIA Alliance Meeting in Mumbai: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक की शुरुआत गुरुवार को मुंबई में हुई। पहले दिन की बैठक के बाद होटल ग्रैंड हयात में एक मंथन सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में सीट आवंटन और बीजेपी से मुकाबले के लिए एक समान कार्यक्रम की योजना को लेकर चर्चा हुई। वहीं आज इस बैठक का दूसरा दिन है। आज इंडिया गठबंधन अपना लोगो लाॅन्च करेगी। वहीं बैठक के बाद गुरुवार को एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया।
बता दें कि इंडिया गठबंधन जल्द से जल्द सीट आवंटन का फाॅर्मूला तय कर लेना चाहती है। क्योंकि विपक्षी नेताओं को लगता है कि इस बार सरकार समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी समितियां बनाने की योजना है। ये समितियां संयोजक और 11 सदस्यीय समिति की देखरेख में काम करेंगी। इस संबंध में आज होने वाली बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
आज होगी दूसरे दिन की बैठक
आज होने वाली दूसरे दौर की बैठक में तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। बता दें कि पहले दिन की बैठक में क्रांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत 6 राज्यों के सीएम और 28 पार्टियों 60 से ज्यादा नेता शामिल हुए। बैठक के बाद शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रात्रि भोज का आयोजन किया।
वहीं एकनाथ शिंदे के आवास पर एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा, डिप्टी सीएम अजीत पवार और देवेंद्र फड़णवीस और बीजेपी की राज्य इकाई के आला नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
26 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
35 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines