हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सवाई माधोपुर: फर्जी अकाउंट बनाने के आदेश पर हुई कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक सतीश सहारिया सस्पेंड

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: प्रदेश की कांग्रेस सरकार का अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए डमी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के तुगलकी फरमान ने तूल पकड़ लिया। सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहरिया के एक आदेश के बाद विवाद हो गया। जिसमें युवा मित्रों को जोड़ने और सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आदेश दिया गया था। देखते ही देखते आदेश की कॉपी वायरल हो गई। इसमें लिखा था कि युवा मित्र मुख्य अकाउंट के साथ ही 10 डमी अकाउंट बनाएगा, जिसमें युवा मित्र शब्द नहीं होगा।

एक नंबर से बनेंगे 10 डमी अकाउंट
वहीं इस आदेश में ये भी कहा गया कि एक मोबाइल नंबर से 10 डमी अकाउंट बनेंगे। इन अकाउंट से ट्वीट, रिट्वीट और कोट रिट्वीट करना होगा। युवा मित्र का एक फेसबुक अकाउंट अनिवार्य होगा और 5 डमी फेसबुक अकाउंट बनाने होंगे। वहीं मुख्य अकाउंट और डमी अकाउंट से लाइक, शेयर और वीडियो फॉरवर्ड करने होंगे। आदेश में ये भी कहा गया कि सभी युवा मित्रों को अपने वॉट्सएप अकाउंट पर मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो लगानी होगी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद सवाई माधोपुर के सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि विभाग ने आदेश को फर्जी बताते हुए लिखित में खंडन किया था, लेकिन शाम होते-होते मामले को बढ़ता देख सहारिया को निलंबित कर दिया गया। सहारिया ने पूर्व में वायरल हो रहे दोनों पत्रों का हवाला देते हुए कहा था कि एक पत्र फर्जी है, जबकि दूसरा पत्र असली है। निलंबित सहरिया के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। निलंबन की अवधि में सहरिया का मुख्यालय योजना भवन जयपुर होगा।

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री ने जताई आपत्ति
इससे पहले ही इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने आपत्ति जताई थी। सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े को रोकने के लिए गोठवाल ने डीजीपी एमएल लाठर को शिकायत दी। डीजीपी ने कहा ऐसे मामले अगर सामने आते हैं तो आईपीसी की धारा 419 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola