हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BJP पार्षद के पति की दादागिरी! पहले रेप किया, VIDEO बनाया, फिर धमकाया- मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा

मध्य प्रदेश के सतना में एक महिला ने बीजेपी पार्षद के पति अशोक सिंह पर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो रिकॉर्ड भी किया.

विज्ञापन
Credit: Social Media

Satna Rape: मध्य प्रदेश के सतना में दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं और इस बार ये हैवान कोई और नहीं बल्कि खुद एक बीजेपी पार्षद का पति है. रामपुरबघेलान से बीजेपी पार्षद के पति अशोक सिंह पर आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी रिकॉर्ड किया. पीड़िता का आरोप है कि अशोक सिंह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने बाद उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. जब महिला ने शिकायत करने की कोशिश की तो वो पुलिस को ही धमकाने लगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर उन्नाव रेप पीड़िता की मां से बदसलूकी, CRPF जवानों ने कोहनी से धकेला, चलती बस से कूदना पड़ा

‘पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी’

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अशोक सिहं पुलिस अधिकारी के साथ गाली गलौज कर रहा है. वो अधिकारी को कह रहा है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. वीडियो में पीड़ित की सिसकियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिसमें वो शिकायत करने की बात कह रही है.

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

पीड़ित महिला ने 22 दिसंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें साफ लिखा गया है कि आरोपी अशोक सिंह छह महीने पहले उसके घर में जबरन घुस गया और चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने आपत्तिजनक हालत में महिला का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर ये बात उसने किसी को भी बताई तो वो उसे जान से मार देगा, इसीलिए पीड़िता इतने दिन चुपचाप ये सब सहती रही. पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर को फिर एक बार आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे वीडियो का हवाला देकर फिर से छेड़छाड़ की. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में उसकी शिकायत की. पुलिस मामले की जांच में मुस्तैदी से जुटी है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट्स पर जख्म, अंडरगार्मेंट्स गायब… जानिए – उदयपुर गैंगरेप की रिपोर्ट में क्या आया सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola