हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी

बेंगलुरु से बेलगावी तक ED की टीमें दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं. एजेंसी ने साफ किया है कि बुधवार की कार्रवाई पहले से चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस से अलग है.

विज्ञापन
कर्नाटक मंत्री सतीश और प्रियंका जारकीहोली के ठिकानों पर ED की छापेमारी [Photo-ANI]

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और कांग्रेस सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक नई जांच के सिलसिले में की जा रही है.

ED की टीमें कर्नाटक में करीब 18 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं. इनमें बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली का परिसर, उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़ा ठिकाना और बेलगावी में उनके बहनोई वाई. डी. मंजूनाथ से संबंधित परिसर भी शामिल हैं.

करीब 18 जगहों पर तलाशी

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को भी तैनात किया गया है. ED की टीमें दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं. 29 वर्षीय प्रियंका जारकीहोली चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं, सतीश जारकीहोली कर्नाटक सरकार में PWD मंत्री हैं. फिलहाल ED की कार्रवाई को लेकर जारकीहोली परिवार या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

FEMA के तहत नई जांच

अधिकारियों ने बताया कि ED की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत शुरू की गई एक नई जांच से जुड़ी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि इसका संबंध मंजूनाथ से जुड़े उस धनशोधन मामले से नहीं है, जिसकी जांच पहले से चल रही है. ऐसे में बुधवार की कार्रवाई को पुरानी जांच से अलग माना जा रहा है. ED की टीमें जिन ठिकानों पर पहुंची हैं, वहां जांच जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola