मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उन पर अपनी पार्टी को धोखा देने के लिए दबाव डाला गया था। इस पर ध्यान नहीं देने के कारण उन्हें जेल में बंद कर दिया।
अपनी गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद 8 अगस्त को संजय राउत ने ये पत्र अपनी मां को लिखा था। बुधवार को संजय राउत के ट्विटर हैंडल से इस पत्र को ट्वीट किया गया है। अपनी मां को लिखे पत्र में राउत ने कहा, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शिव सैनिक उनके अपने बच्चों की तरह है। राउत ने आरोप लगाया कि हर कोई जानता है कि उन्हें झूठे और फर्जी आरोपों के तहत फंसाया गया है और बंदूक की नोक पर उससे बयान लिए जाते हैं।
अभी पढ़ें – दिल्ली में श्रमिकों को दिवाली तोहफा, केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब मिलेगा इतना
बता दें कि संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 अगस्त को मुंबई में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि जेल में उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों लोकमान्य तिलक और विनायक दोमादार सावरकर के समान व्यवहार का उन्हें सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – Rajasthan Politics: एक्शन मोड़ में राजस्थान बीजेपी, नेताओं की घर वापसी के लिए बनाई कमेटी
राउत बोले- शिवसेना भी मेरी मां की तरह है
अपनी मां को लिखे गए पत्र में राउत ने कहा है कि आपकी तरह शिवसेना भी मेरी मां है। मुझ पर अपनी मां (पार्टी) को धोखा देने का दबाव था। सरकार के खिलाफ न बोलने की धमकी दी गई थी क्योंकि यह महंगा साबित होगा। मैंने खतरे पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए मैं आपसे दूर हूं।
बता दें कि गिरफ्तारी के दौरान संजय राउत की मां ने उन्हें गले लगाया था। सितंबर और अक्टूबर में शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से आयोजित दो अलग-अलग रैलियों में संजय राउत के नाम के साथ एक कुर्सी खाली रखी थी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पार्टी उनका कितना समर्थन करती है।
चिट्ठी में संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रोहित पवार को परेशान किया जा रहा है, लेकिन इससे क्रांति आएगी और लोकतंत्र फिर से जन्म लेगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
7 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines