Saharanpur Toilet Food Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (State Level Kabaddi Competition) में भाग लेने के लिए आईं बालिका खिलाड़ियों को शौचालय में बना खाना खिलाया गया। अब इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब प्रदेश सरकार की खेल मंत्री गिरीश यादव ने सहारनपुर के खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी इस मुद्दे को उठाया गया था।
कांग्रेस ने खिलाड़ियों का वीडियो भी शेयर किया
घटना के संज्ञान में आने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस भी हरकत में आ गई। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टॉयलेट में बना खाना खाते खिलाड़ियों का वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस की ओर से लिखा गया है, ‘खिलाड़ी जब अपनी प्रतिभा से मेडल जीत कर लाते हैं तब भाजपाई फर्जी प्रचार के द्वारा वाहवाही लूटते हैं, मगर जब खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के बात आती है तब उन्हें शौचालय में बना खाना खिलाते हैं। @myogiadityanath जी शर्म का पानी आंखों में बचा है या रेगिस्तान की तरह वह भी सूख चुका है!’ कांग्रेस के अलावा अन्य कई लोगों ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है।
प्रदेशभरकी 300 खिलाड़ियों ने लिया था भाग
16 सितंबर को अंडर-17 स्टेट लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ी यहां पहुंचे थे। प्रदेश के लगभग सभी जिले से बालिका खिलाड़ी यहां आई थीं। उन्हें दोपहर में अधपका खाना परोसा गया था। हद तो तब हो गई, जब किसी खिलाड़ी को रोटी मिलीं तो किसी का चावल ही नसीब हुए। किसी को कुछ भी नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक बहुत-सी बालिका खिलाडियों ने तो कच्ची सब्जियों से ही अपना पेट भरा। जो भी खाना खिलाड़ियों के लिए बनाया गया, वह शौचालय में बना था। कई खिलाड़ियों ने तो शौचायल में दुर्गंध के बीच खड़े होकर ही खाना खाया था।
प्रदेश में सहारनपुर को मिली थी मेजबानी
यूपी खेल निदेशालय की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसकी मेजबानी सहारनपुर जिले को दी गई थी। इसी के तहत राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया था। प्रदेश के 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमों की करीब 300 बालिका खिलाड़ियों ने यहां पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बालिकाओं के रुकने के लिए भी इसी स्टेडियम में व्यवस्था की गई थी।
खेल निदेशालय ने दिए जांच के आदेश, कमेटी बनाई
खिलाडियों के लिए शौचालय में बन रहे खाने, शौचायल के फर्श पर रखे खाने और वहीं खड़े होकर बालिका खिलाड़ियों के खाना खाते हुए किसी ने फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंच गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि अंबेडकर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित की गई और गंदे शौचालय से खिलाड़ियों को भोजन परोसे जाने का मुद्दा उठा। जिलाधिकारी ने इश मामले की जांच मुझे सौंपी है। मैं खुद जाकर मौके पर जांच करूंगा। तीन दिन में मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
38 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 hr agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 hr agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
3 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines