हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सीमांचल इलाके को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की बात अफवाह: शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन

कुमार गौरव, दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सीमांचल इलाके को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने की बात कोरी अफवाह है। कुछ लोग साजिश के तहत इस बात को हवा दे रहे हैं।

बिहार के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह की सितंबर 23 और 24 तारीख को बिहार के सीमांचल इलाके की गृहमंत्री के तौर पर पहली यात्रा हैं। इस बीच बिहार में ये खबर फैल गई है कि इस दौरान सीमांचल इलाके को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जा सकता है। इस मुद्दे पर शाहनवाद हुसैन ने कहा कि गृहमंत्री की यात्रा के दौरान ऐसा कुछ नही होने जा रहा है ये शुद्ध रूप से अफवाह है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा अफवाह फैला रहे हैं कुछ लोग

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गृह मंत्री की इस यात्रा के दौरान कुछ सरकारी कार्यक्रम तो है ही, पूर्णिया में रैली समेत कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठक भी है। गृह मंत्री की इस यात्रा से पार्टी इस इलाके में और मजबूत होगी और बिहार में मिशन 35 प्लस को और बल मिलेगा।

नीतीश कुमार पर कसा तंज

नीतीश कुमार की पार्टी जोड़ो अभियान और राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इन लोगों से कुछ नही होगा ये नेता लम्बे समय से आराम कर रहे हैं। इन्हें कुछ काम करने दीजिए, जनता इन्हें 2014, 2019 में रिजेक्ट कर चुकी है और 2024 में भी अब तो इनके लिए और संकट है क्योंकि अब तो प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे आम जनता को काफी लाभ मिला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें