नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने दावा किया कि हमारी पार्टी के विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संपर्क किया है। हमारे विधायकों को भाजपा में शामिल होने पर 20 करोड़ और दूसरे विधायकों को लाने पर 25 करोड़ का ऑफर बीजेपी की ओर से दिया गया है।
अभी पढ़ें – Rajasthan: अशोक गहलोत बोले- चाहता हूं राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालें
भाजपा पर आप के पांच विधायकों ने लगाया आरोप
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर आप विधायकों को कैश देकर भाजपा में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि वह इसका खुलासा करेंगे कि कैसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
संजय सिंह बोले- सिसोदिया को शिंदे बनाने की कोशिश की गई
संजय सिंह ने कहा, “दिल्ली के विधायकों को तोड़ने के प्रयास शुरू हो गए हैं,” उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनीष सिसोदिया को ‘एकनाथ शिंदे’ बनाने की कोशिश की, लेकिन प्रयास विफल रहा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सदस्य आप विधायकों को धमकाते हैं। उन्होंने कहा, “वे कहते हैं कि हमारी 20 करोड़ रुपए की पेशकश ले लो या सिसोदिया जैसे सीबीआई मामलों का सामना करो।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद आप के चार अन्य विधायकों ने बताया कि कैसे बीजेपी नेताओं ने उनसे संपर्क किया। पीएम मोदी को चुनौती देते हुए संजय सिंह ने कहा, “आपने कई राज्यों में सरकारों को धमकाया और गिराया होगा, लेकिन यह दिल्ली है। लोगों ने यहां केजरीवाल को तीन बार चुना है।”
अभी पढ़ें – Maharashtra: स्कूल में खिचड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग, आठ छात्र बीमार और दो की मौत
भाजपा ने कहा- आप ट्रेलर जारी करती है, फिल्म नहीं आएगी
उधर, भाजपा ने आरोप से इनकार किया है। भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी शराब नीति में भ्रष्टाचार के उठ रहे सवालों से विचलित और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी ‘ट्रेलर’ जारी करती रहती है लेकिन ‘फिल्म’ कभी नहीं आती। वे शिकायत करते हैं कि उनकी पार्टी को तोड़ा जा रहा है, उनके पास भाजपा का ऑफर वाला ऑडियो क्लिप हैं, लेकिन इसे जारी नहीं करेंगे। वे ऐसा करते रहेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines