बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। बांसवाड़ा जिले की सीमा से लगती गुजरात सीमा पर कुशलगढ़ से सटे जालोल-निमडी गांव के सभी निवासी भीलवाड़ा के रैला थाना क्षेत्र के बलपुरा गांव के पास अजमेर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में एक लड़के और एक महिला की मौत हो गई। 11 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिन्हें भीलवाड़ा जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल लाया गया।
अभी पढ़ें – चंद्रबाबू नायडू के NDA में वापसी की चर्चा को BJP नेता ने खारिज किया, TDP को वंशवादी और भ्रष्ट बताया
जानकारी के मुताबिक सभी पिकअप सवार गुजरात सीमा पर कुशलगढ़ से सटे जालोल-निमडी गांव के रहने वाले हैं। ये श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर भीलवाड़ा कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी आदर्श सिद्धू भी अस्पताल पहुंचे।
रायला थाना प्रभारी सुनील चाैधरी ने बताया कि रामदेवरा से लाैट रहे जालोल निमड़ी क्षेत्र के गाड़िया लोहार परिवारों के जातरूओं की पिकअप बालापुरा इलाके में सड़क किनारे खड़ी थी। जातरू यहां एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। पिकअप के पास ही कुछ जातरू भी खड़े थे। इस दाैरान अजमेर की ओर से तेज गति से आए अनियंत्रित टैंकर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।
अभी पढ़ें – सोनाली फोगाट केस में जल्द खुलेगा राज! पुलिस ने फोन, लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को दबोचा
इस भीषण हादसे में 11 लोग घायल हो गए। रायला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सुनील नाम के लड़के और साइना नाम की महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
19 mins agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 hr agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
5 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines