हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Road Accident: राजधानी में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, कई लोग घायल

विज्ञापन
डंपर ने कुचला

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। जयपुर के चाकसू थाना इलाके में हाइवे के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी बस कोटा से जयपुर की ओर जा रही थी थी। चाकसू के हाइवे स्थित निमोड़िया कट के पास बस पहुंची तो अचानक लापरवाही के चलते सड़क क्रॉस कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाइवे पर आ गई। इस दौरान बस और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस दौरान हाइवे पर यातायात भी बाधित हो गया।

बता दें कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। थानाप्रभारी यशवंत सिंह के अनुसार सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस के अनुसार रोडवेज की बस कोटा से जयपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान चौराहे पर निमोडिया गांव की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक चौराहे को क्रॉसिंग करने से बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। बस ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से बस मे बैठे यात्री सीटों से टक्कर खाने से चोटिल हो गए। वहीं हादसे मे ट्रैक्टर ड्राइवर भी घायल हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें