जयपुर: राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आई है। राजधानी के कानोता थाना इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जब एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद सड़क के दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे में लिफ्ट लेकर पिकअप में सवार हुए दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कानोता थानाधिकारी अरुण पूनिया ने बताया कि हादसा रिंग रोड पर घटित हुआ जहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद सामने से आ रहे वाहन से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया है।
वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की शिनाख्त उत्तर प्रदेश निवासी चूले खान और शानो के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में आगरा रोड स्थित बगराना में निवास कर रहे थे और खिलौने व अन्य सामान बेचने का काम किया करते थे। दंपती ने देर रात शिवदासपुरा से पिकअप चालक से लिफ्ट मांगी थी और शिवदासपुरा से कानोता आते वक्त रिंग रोड पर हादसे का शिकार हो गए है। हालांकि पिकअप किस वाहन से टकराई अभी तक इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines