धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में गुरूवार सुबह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सदर थाना क्रॉसिंग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना क्रासिंग पर सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक भरतपुर जिले के तीन युवक बाइक पर सवार होकर धौलपुर के मनियां कस्बे में स्थित एक बीएड कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। रास्ते में सदर थाने के पास में एक अन्य युवक भी उनके साथ हो गया। सभी चारों युवक सदर थाने के पास क्रॉसिंग पर सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी धौलपुर से आगरा की ओर जा रहे एक बेकाबू कंटेनर ने चारों को कुचल दिया।
हादसे में पवन (20) व संदीप (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपेंद्र (23) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन (20) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार में कंटेनर का होना और एक बाइक पर चार सवार युवकों का होना माना जा रहा है। तीनों युवकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
32 mins ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
44 mins agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 hr agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
1 hr agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
2 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines