Nirmal Pareek
Read More
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली-मुंबई हाइवे NH-48 पर बहरोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस सोतानाला पुलिया से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक सवारियां सवार थी। इनमे से कई सवारियों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी आनंद राव और थानाधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और हाइवे के दोनों तरफ से ट्रेफिक को रोककर घायलों को कोटपूतली और बहरोड़ के अस्पतालों में पहुंचाया। जहां घायलों का अस्पताल में इलाज़ जारी है।
नीमराणा एडिश्नल एसपी ने बताया की बहरोड के सोतानाला के पास ओवर टेक करते समय दिल्ली से जयपुर जा रही बस का संतुलन बिगड़ गया। बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में रतन सिंह व महिला फूली की मौत हो गई। जबकि 13 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस घायलों के बारे में अधिक जानकारी ले रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।