झुंझुनू: राजस्थान के झुंझुनू जिले से इस समय दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के खेतड़ी में डूमोली कलां के समीप सिंघाना-नारनौल मार्ग पर रविवार दोपहर तेज गति से आ रही एक कार ने एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों मृतक हरियाणा के रहने वाले थे, जो सिंघाना के समीप रिश्तेदार मौत होने पर शोक सभा में शामिल होने के लिए आये थे।
बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि डूमोली और पचेरी कलां टोल के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि बाइक और स्कुटी के पीछे से एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिसमें चार जनों की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि नारनौल तहसील के मिर्जापुर बाछौद निवासी विनोद (55) पुत्र मालाराम जांगिड़, विमला (52) पत्नी विनोद स्कूटी पर चल रहे थे। वहीं, उनके साथ तलोट निवासी सागरमल (50) पुत्र फूलचंद, उर्मिला (48) पत्नी सागरमल बाइक पर सिंघाना से नारनौल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डूमोली से आगे निकलते ही पीछे से एक कार ने उनकी बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इसी दौरान सिंघाना से जयपुर जा रहे सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायलों को सिंघाना व बुहाना के राजकीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया, तलोट निवासी सागरमल बाछौद विनोद का बहनोई लगता है और दोनों परिवार रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर को वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के शव को बुहाना के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
7 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
7 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
8 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
9 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines