जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवाड़ के नजदीक ट्रक और क्रूजर (जीप) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमे क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त इसमें सवार सभी लोग नींद में थे। सभी मृतक एक ही परिवार के बताएं जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – डुंडेरा को नई तहसील लालबहादुर नगर में शामिल करने का विरोध शुरू, कलेक्टोरेट का किया घेराव
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार आधी रात को मंगलवाड़ गांव के पास उस समय हुई जब वे अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उदयपुर से इंदौर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शकीला का पीहर उदयपुर में है। 3 दिन पहले उसकी मां सुगरा बाई का इंतकाल हो गया था। वह अपने परिवार के साथ उदयपुर आई थी। पूरा परिवार इंदौर लौट रहा था।
सभी घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शव भी यहां मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई गई है।
अभी पढ़ें – MP: आवारा गौवंश बन रहे मुसीबत, जिला प्रशासन ने जारी किया ये समाधान
मंगलवाड़ पुलिस थाने के एसएचओ रमेश कविया ने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवाड़ रेफर कर दिया गया। कविया ने बताया कि मृतकों की पहचान इंदौर निवासी सोहेल, शकीला, राजा और जाहिद के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines