Road Accident in Sirohi: राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में आज दर्दनाक घटना घटित हुई। आबूरोडा में टेंकर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक टैंकर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिसेसे बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह हादसा आबू रोड पर चांदमारी कट पर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भीनमाल से डूंगरपुर जा रहे थे। हादसे में पिता और मासूम बेटी बाल-बाल बचे।
पुलिस की ओर से बताया गया कि आबूरोड शहर से बाइक सवार तीन बच्चे व दंपती हाईवे पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर टक्कर मार दी। इस हादसा में दो बच्चों सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे जाम लग गया। इसकी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया और फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, बाइक सवार मृतक डूंगरपुर के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रेलर का चालक भागने में कामयाब रहा तो ट्रेलर को जब्त कर थाने लाया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
9 mins agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
48 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines