Rajasthan Politics: RLP संयोजक बेनीवाल 17 को जयपुर से भरेंगे हुंकार, जानिए पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

Hanuman Beniwal
Edited By Rakesh Choudhary

Hanuman Beniwal
Jaipur News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में यूं तो अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ 16 जनवरी से सचिन पायलट (Sachin Pilot) किसान सम्मेलन की शुरूआत कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ नागौर (Nagore) से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भी जयपुर (Jaipur) से हुंकार भरने की तेयारी कर रहे हैं। पार्टी 17 जनवरी से आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही हैं।
हनुमान बेनीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी 23 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले प्रदेश में रैलियां करेगी। रणनीति के अनुसार पार्टी 17 जनवरी को राजधानी से इसकी शुरूआत करेगी। उसके बाद 19 जनवरी बाड़मेर (Barmer) के बालोतरा (Balotra) में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी। बालोतरा में 90 दिन से आरएलपी के पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं। 20 जनवरी को अजमेर डिस्कॉम (Ajmer Discom) का घेराव किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि बीजेपी के विरूद्ध पूरे प्रदेश में गुस्सा हैं। उन्होंने कहा बीजेपी जनाक्रोश यात्रा (Jan Akrosh Yatra) निकाल रही है लेकिन जनाक्रोश तो लोगों में बीजेपी के खिलाफ है। केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल लेकर आई तो आरएलपी ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। अग्निवीर योजना को लेकर भी लोगों में विरोध है, इसे लेकर आरएलपी आगामी दिनों में बड़ा करेगी। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली भी कूच करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता, किसान और युवाओं के साथ आरएलपी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है, हम पहले भी जनता की समस्याएं लेकर सड़क से संसद तक गए हैं और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: