---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

RJD को तेजस्वी के CM बनने के सपने पर ग्रहण लगने का अंदेशा

सौरव कुमार, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार की विदाई और तेजस्वी की ताजपोशी की चर्चाओं के बीच राजद ने अपने तमाम नेताओं को फरमान जारी कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज पत्र जारी कर पार्टी के तमाम नेताओं को कहा है कि वे गठबंधन, सरकार और […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार की विदाई और तेजस्वी की ताजपोशी की चर्चाओं के बीच राजद ने अपने तमाम नेताओं को फरमान जारी कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज पत्र जारी कर पार्टी के तमाम नेताओं को कहा है कि वे गठबंधन, सरकार और नेतृत्व के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलें। जो बोलना होगा वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोलेंगे। बता दें कि राजद ने ऐसा ही फरमान तब जारी किया था जब बिहार में सत्ता का फेरबदल होना था। नीतीश के पाला बदलने से पहले राजद ने अपने तमाम नेताओं को जेडीयू और नीतीश के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज एक पत्र जारी किया है। उन्होंने राजद के सांसद, विधायक, पदाधिकारियों औ नेताओं को कहा है कि वे गठबंधन, सरकार औऱ नेतृत्व के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करें। जगदानंद सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि पहले ही विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया जा चुका है कि गठबंधन और नेतृत्व पर आधिकारिक बयान देने के लिए सिर्फ तेजस्वी यादव ही अधिकृत हैं। बाकी नेताओं को नहीं बोलना है। ऐसे में पार्टी का कोई भी नेता इन मसलों पर बयान नहीं दे।

---विज्ञापन---

खुद ही की थी शुरुआत 

सवाल ये है कि जगदानंद सिंह को ये पत्र क्यों जारी करना पड़ा। जगदानंद सिंह ने जिस बयानबाजी पर रोक लगाई है उसकी शुरुआत तो उन्होंने खुद की थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने ही सबसे पहले मीडिया को कहा था कि नीतीश 2023 में बिहार के सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे और तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। उसके बाद ही पार्टी के दूसरे नेताओं ने इस मसले पर बयान दिया।

छोड़नी होगी कुर्सी 

अब खबर आ रही है कि नीतीश को 2025 से पहले कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी की ताजपोशी होगी। मौजूदा परिस्थिति भी इसकी गवाही दे रही है। दरअसल नीतीश जब तक बीजेपी के साथ थे तब तक जेडीयू ही नहीं बल्कि भाजपा के भी नेता ये ऐलान करते थे कि नीतीश कुमार 2025 तक सीएम रहेंगे। अब आलम ये है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने ये एलान कर दिया कि 2023 में नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोंड़ेंगे। लेकिन नीतीश से लेकर जेडीयू का कोई नेता ये नहीं कह पा रहा है कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2022 10:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola