Chhattisgarh News: प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार और स्व रोजगार का सुनहरा अवसर देने का काम कर रही है। शासन के इन सार्थक प्रयासों से उद्यमी आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के परसगढ़ी ग्राम के रीपा में काम करने वाली दीदियां स्टेशनरी सामग्री बनाने का काम कर रही हैं।
रीपा के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को मिला रोजगार
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान एवं महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार के मौके देने का काम कर रही है। रीपा में स्टेशनरी-प्रिंट यूनिट की स्थापना की गई है जिसमें शिव महिला स्व-सहायता समूह के 7 दीदियां कार्यरत हैं। समूह की अध्यक्ष रनिया सिंह ने बताया कि वे विभिन्न स्टेशनरी उत्पाद जैसे कॉपी और फ़ाईल पेड बना रहे हैं।
उत्पादों की मार्केटिंग भी कर रहा समूह
समूह की अध्यक्ष रनिया ने बताया कि हम रीपा में तैयार उत्पाद सामग्री को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, शाला-आश्रमों में मांग अनुसार उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने 40 हजार 560 रुपये की सामग्री का विक्रय कर लिया है जिसमें से हमें 18 हजार 210 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। समिति की सचिव सुमित्रा सिंह ने बताया कि हम लोग स्टेशनरी निर्माण का कार्य पिछले 3 माह से कर रहे हैं। सामग्री विक्रय के लिए हम लोग मार्केटिंग भी कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिले और हमें ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर मिल सके।
रीपा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आई तेजी
सुमित्रा ने बताया कि इन प्रयासों से हमें स्थानीय बाजार एवं कार्यालयों से अच्छा प्रतिसाद मिला है और उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी सराहना हुई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि रीपा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी काफी गति मिली है। रीपा में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका मूलक गतिविधियों से ग्रामीणों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर भी सृजित हो रहे हैं। समूह के सदस्यों ने इस रोजगारमूलक पहल के लिए राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
5 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines