Republic Day 26 January 2024 celebrations Delhi Police bans flying of aerial objects: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस चाक चौबंद है। इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी तक हवाई वस्तुएं उड़ाने पर रोक लगा दी है। 75वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। यह रोक 18 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक के लिए 29 दिनों तक रहेगी।
दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) सहित उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर रोक है। यह निषेध 29 दिनों के लिए लगाया गया है – 18 जनवरी से 15 फरवरी तक।
ये भी पढ़ें-Ram Lalla Pran Pratishtha के दिन 22 जनवरी को गर्भगृह के अंदर PM मोदी क्या भूमिका निभाएंगे?
क्या कहा है दिल्ली पुलिस ने
महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 18 जनवरी 2024 से पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवीएस, यूएएसएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह-2024 के मद्देनजर आपराधिक, असामाजिक तत्वों या भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण आतंकवादियों को रोकने के लिए दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा जंपिंग आदि के उपयोग से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को खतरा है।यह 29 दिनों की अवधि यानी 15.02.2024 तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
बता दें कि इसबार देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 26 जनवरी तक हर दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक दिल्ली हवाई अड्डे से न तो कोई हवाई जहाज उड़ान भर सकेगा और न ही लैंड करेगा।
ये भी पढ़ें-Fire Incident: चीन में स्कूल के हॉस्टल में बड़ा हादसा, आग लगने से 13 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
12 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
21 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines