Republic Day 2026: रिपबल्कि डे समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक अहम और नया कदम उठाया है. पहली बार गणतंत्र दिवस से जुड़े अलर्ट पोस्टरों में दिल्ली के ही एक स्थानीय आतंकी की तस्वीर शामिल की गई है. पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य आम लोगों को सतर्क करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी हासिल करना है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरस्पेस बंद, श्रीनगर एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट्स रद्द -रिपब्लिक डे रिहर्सल का असर
अल कायदा से जुड़े हैं तार
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए इन अलर्ट पोस्टरों में मोहम्मद रेहान की तस्वीर लगाई गई है, जिसे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, रेहान दिल्ली का निवासी है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में है. पोस्टरों में उसकी पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई है, ताकि लोग उसे पहचान सकें.
दिल्ली पुलिस की जनता से अपील
ये पोस्टर मेट्रो स्टेशन, बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए हैं. पोस्टरों के जरिए दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें. इसके लिए इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राजधानी में सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है. गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय आतंकी की तस्वीर सार्वजनिक करने से आम लोगों की मदद से खतरे को समय रहते टाला जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 4 पैर, हार्ड ट्रेनिंग, आंखों पर स्पेशल ग्लास… क्या है आर्मी की K-9 यूनिट? पहली बार रिपब्लिक डे परेड में आएगी नजर
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
2 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
10 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
12 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
14 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
14 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
15 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines