कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिेपोर्टः पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। दक्षिण बंगाल सीमांत भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक डा. अतुल फुलझेले ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
सयुंक्त रिट्रीट समारोह का किया आयोजन
वहीं, इस अवसर पर बीएसएफ ने बीजीबी के साथ मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल, महादीपुर और अन्य सीमा चौकियों पर भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया है। उसके आलावा आईसीपी पेट्रापोल में संयुक्त रिट्रीट समारोह का भी आयोजन किया गया है।
और पढ़िए – कर्तव्यपथ पर दिखा कला संस्कृति का अद्भुत संगम, भारतीय सेना ने भी किया पराक्रम का प्रदर्शन
बॉर्डर गार्डिंग फोर्स में सौहार्दपूर्ण संबंध
वहीं दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स में सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों की सीमा रक्षक बलों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान सद्भावना के रूप में आता है जो सच्ची सहकारिता को भी दर्शाता है। यह सौहार्दपूर्ण संबंधों को मधुर और मजबूत बनाने में भी मदद प्रदान करता है। दोनों देश अपने त्योहारों और पर्वों के अवसर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम करने के लिए दोनों सुरक्षा बलों के बीच लंबे समय से यह परंपरा रही है।
बीएसएफ कार्मिकाें ने किया गया सम्मानित
साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिण बंगाल सीमांत के कार्मिकों को 03 डीजीसीआर, 01 अति उत्कृष्ठ सेवा पदक, 01 उत्कृष्ठ सेवा पदक और 14 पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इस प्रकार सीमांत के कुल 19 कार्मिकों को उक्त पदकों द्वारा मुख्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।
और पढ़िए – कर्तव्यपथ पर दिखी भारतीय सेना की ताकत; अर्जुन टैंक के अलावा हेलिना और ब्रम्होस का हुआ प्रदर्शन
वहीं, इस अवसर पर दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 153 वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री मनीष नेगी और 85 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री वीरेन्द्र यादव को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी बरत रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines