Uttar Pradesh News: कौशांबी में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में शादी की खुशियों के बीच अचानक से माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. उसे घर-परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और शादी करने से साफ मना कर दिया.
प्रयागराज से आई थी बारात
शादी के लिए बारात प्रयागराज से आई थी. दूल्हा सज-धज के बारात के साथ जैसे ही शादी समारोह में पहुंचा तो वहां पर उसका बारात का अच्छे से स्वागत किया गया. सभी रस्में निभाई गई. जयमाला का प्रसंग संपन्न हुआ और इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया. इस घटना के बाद बाराती-घराती भौचक्के रह गए. दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की गई. रात में शादी समारोह में पंचायत जैसा माहौल बन गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी.
ये भी पढ़ें – लखनऊ बैंक विवाद में ऋतु ने क्यों छोड़ी नौकरी? आस्था पर लगाए कई आरोप
मायूस होकर बिना दुल्हन लौटी बारात
प्रयागराज से दुल्हन लेने आई बारात को मायूस होकर बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. दुल्हन के शादी से मना करने पर सभी रस्मों को रोक दिया गया और इसके बाद बारातियों ने धीरे-धीरे वापस जाने की तैयारी शुरू कर दी. खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और रिश्तेदार लौटने लगे. खबरों के मुताबिक, इस घटना के दौरान कोई भी हाथापाई नहीं हुई. इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
गांव में हो रही खूब चर्चा
शादी के इस मामले के बाद अब आसपास के गावों में इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इसे दुल्हन की साहसिक निर्णय बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि, दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ संबंध है इस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया है. शादी टूटने के कारण की पुरी तरह से पुष्टी नहीं हुई है.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
18 mins agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
55 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
13 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
13 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
13 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines