फेरों से पहले टूटा रिश्ता, मायूस होकर लौटी बारात, रस्मों के बीच दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक शादी समारोह में अचानक से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में वहां हड़कंप मच गया और घर-परिवार के लोग दुल्हन को शादी के लिए मनाने लगे. लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला और बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई.

Uttar Pradesh News

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: कौशांबी में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में शादी की खुशियों के बीच अचानक से माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. उसे घर-परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और शादी करने से साफ मना कर दिया.

प्रयागराज से आई थी बारात

शादी के लिए बारात प्रयागराज से आई थी. दूल्हा सज-धज के बारात के साथ जैसे ही शादी समारोह में पहुंचा तो वहां पर उसका बारात का अच्छे से स्वागत किया गया. सभी रस्में निभाई गई. जयमाला का प्रसंग संपन्न हुआ और इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया. इस घटना के बाद बाराती-घराती भौचक्के रह गए. दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की गई. रात में शादी समारोह में पंचायत जैसा माहौल बन गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी.

विज्ञापन

मायूस होकर बिना दुल्हन लौटी बारात

प्रयागराज से दुल्हन लेने आई बारात को मायूस होकर बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. दुल्हन के शादी से मना करने पर सभी रस्मों को रोक दिया गया और इसके बाद बारातियों ने धीरे-धीरे वापस जाने की तैयारी शुरू कर दी. खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और रिश्तेदार लौटने लगे. खबरों के मुताबिक, इस घटना के दौरान कोई भी हाथापाई नहीं हुई. इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

गांव में हो रही खूब चर्चा

शादी के इस मामले के बाद अब आसपास के गावों में इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इसे दुल्हन की साहसिक निर्णय बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि, दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ संबंध है इस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया है. शादी टूटने के कारण की पुरी तरह से पुष्टी नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ