Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में 3 वर्षों से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर रविवार को फ्लैट खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों परेशान खरीदारों ने सोसायटी परिसर में मार्च निकालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी खरीदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान रोक देंगे।
1100 से अधिक खरीदार इंतजार में
एवेन्यू-7 सोसायटी के कुल 12 में से 5 टावरों में करीब 1100 फ्लैट खरीदार ऐसे हैं जिन्हें घर का कब्जा तो दे दिया गया है लेकिन रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिल्डर ने कब्जा देते समय ई-स्टांप शुल्क भी वसूल लिया था और कुछ ही दिनों में रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन तीन साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
मेंटेनेंस वसूली पर भी सवाल
रजिस्ट्री लंबित होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा पूरा मेंटेनेंस शुल्क वसूले जाने पर खरीदारों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल ज्ञान चंद पांडेय ने बताया कि प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा हम अपने खून-पसीने की कमाई से घर खरीदते है। इसके बाद भी उनको मालिकाना हक नहीं मिल पाता है।
आर-पार की तैयारी
प्रदर्शन में रत्नेश, सचिन, सुमित, प्रशांत, करुण, वीरेश समेत दर्जनों फ्लैट खरीदार शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अब अगर रजिस्ट्री को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में 5928 खरीदारों की रजिस्ट्री अटकी, जानें क्यों हुआ ऐसा?
संबंधित खबरें
दिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
44 mins agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 hr agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 hr agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
2 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
4 hrs agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
5 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
5 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines